आज समाचार

PM कनाडा की रेस में उतरने को तैयार हैं भारतीय मूल की अनीता

जस्टिन ट्रूडो के इस्तीफे के बाद सभी की नजर कनाडा के अगले प्रधानमंत्री पर है। कनाडा की बागडोर अब कौन संभालेगा? इसका फैसला आगामी चुनाव में होगा। हालांकि चुनाव से पहले पीएम पद के लिए कई लोगों के नाम सामने आ रहे हैं। वहीं भारतीय मूल की अनीता आनंद ने भी अपना मन बदल लिया है। दरअसल अनीता आनंद ने पहले जस्टिन ट्रूडो की जगह लेने से साफ इनकार कर दिया था। उनका कहना था कि वह प्रधानमंत्री पद की रेस में शामिल नहीं हैं। मगर अब खबरों की मानें तो अनीता आनंद ने अपना मन बदल लिया है और वह पीएम पद का चेहरा बनने के लिए तैयार हैं।

कनाडा की परिवहन मंत्री अनीता आनंद भी प्रधानमंत्री पद की रेस में शामिल हो सकती हैं। जस्टिन ट्रूडो की लिबरल पार्टी अनीता आनंद को अपना पीएम कैंडीडेट घोषित कर सकती है। खबरों की मानें तो शुक्रवार को ओंटारियो में इसकी औपचारिक घोषणा की जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button