आज समाचार

LPG Price Hike: मार्च के पहले ही दिन महंगाई का झटका, बढ़ गए LPG गैस सिलेंडर के दाम

LPG Price Hike: मार्च के पहले ही दिन लोगों को महंगाई का झटका लगा है। तेल कंपनियों ने ग्राहकों को झटका देते हुए LPG गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी की है। नए रेट आज से जारी हो गए हैं। राहत की बात यह है कि यह बढ़ोतरी सिर्फ कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में हुई है। घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में किसी भी प्रकार का कोई बदलाव नहीं हुआ है। बता दें कि दिल्ली से लेकर कोलकाता तक 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर में 6 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।

बता दें कि इससे पहले फरवरी महीने में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में 7 रुपए की कमी हुई थी, लेकिन इस महीने कीमत में 6 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। इस बढ़ोतरी के साथ ही राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत अब 1803 रुपए हो गई है। इसी तरह मुंबई में 1755.50 रुपए, कोलकाता में 1913 रुपए और चेन्नई में 1965.50 रुपए हो चुकी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button