आज समाचार

ट्रंप-जेलेंस्की के बीच किस बात को लेकर शुरू हुई थी बहस, यूक्रेनी राष्ट्रपति ने किया खुलासा

वाशिंगटन। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर ज़ेलेंस्की (Volodymyr Zelensky) ने कहा है कि डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद पांच हफ्तों के दौरान कई विवादास्पद टिप्पणियां की, जिसके कारण प्रशासन के साथ उनकी नाराजगी की शुरुआत हुई थी। ज़ेलेंस्की ने फॉक्स न्यूज़ के ‘स्पेशल रिपोर्ट’ कार्यक्रम के दौरान कहा, “यह पागल होने की बात नहीं है।” उन्होंने कहा, “जब आप राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति या सीनेटरों को यह कहते हुए सुनते हैं कि यूक्रेन लगभग नष्ट हो गया है, हमारे सैनिक भाग गए हैं, वे नायक नहीं हैं, यूक्रेन ने लाखों नागरिकों को खो दिया है, उनके राष्ट्रपति तानाशाह हैं। इस पर सवाल उठता है कि यूक्रेन और संयुक्त राज्य अमरीका के बीच हमारी दोस्ती कहां है?”

उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि यूक्रेन, अमरीका और यूरोप रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आक्रामकता के सामने अपनी साझेदारी बनाए रखें। इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि ओवल ऑफिस में शुरू हुई गरमागरम चर्चाओं के लिए उन्हें माफ़ी मांगनी चाहिए (जो अमरीका उपराष्ट्रपति जेडी वेंस द्वारा ज़ेलेंस्की पर ‘असभ्य’ होने का आरोप लगाने के बाद शुरू हुई थी) तो यूक्रेनी नेता ने जवाब दिया, नहीं। उन्होंने कहा, “मैं राष्ट्रपति का सम्मान करता हूं, और मैं अमरीकी लोगों का सम्मान करता हूं। मुझे यकीन नहीं है कि हमने कुछ बुरा किया है।” ज़ेलेंस्की ने कहा कि सुरक्षा गारंटी (जिसके कारण शुक्रवार को ओवल ऑफिस में तनातनी हुयी) अनदेखी करने लायक मुद्दा नहीं है, क्योंकि एक और रूसी आक्रमण का खतरा बहुत बड़ा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button