आज समाचार

मकान की छत गिरी, तीन बच्चों समेत परिवार के पांच लोगों की मौत

तरनतारन। पंजाब के तरनतारन जिला में बड़ा हादसा पेश आया है। यहां गांव पंडोरी गोला में शनिवार तड़के मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे के समय पीड़ित सो रहे थे। मृतकों के परिजनों ने मीडिया को बताया कि मकान की छत लकड़ी के बल्लों से बनी हुई थी। उन्होंने बताया कि बल्ला खिसकने की वजह से छत गिर गई।

मृतकों में से चार की पहचान गुरविंदर सिंह, अमरजीत कौर, एकू और गुरलाल सिंह के रूप में हुई है। इस घटना की जानकारी मिलने पर तरनतारन के सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और घटना की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button