आज समाचार

मालदीव जा रहे जहाज से 33 करोड़ रुपए का 30 किलो चरस का तेल जब्त, तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) के साथ एक संयुक्त अभियान में मालदीव की ओर जाने वाले एक टग-बार्ज जहाज से 33 करोड़ रुपए मूल्य का 29.954 किलोग्राम चरस का तेल जब्त किया है। इस मामले में तीन लोग गिरफ्तार किये गए हैं। वित्त मंत्रालय ने रविवार को यहां जारी बयान में यह जानकारी देते हुये कहा कि कोडीआरआई अधिकारियों ने विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर तूतीकोरिन के पुराने बंदरगाह से रवाना हुए एक जहाज को पत्थरों से लदे एक जहाज को खींचते हुए देखा। पता चला कि तूतीकोरिन में स्थित एक गिरोह ने जहाज के चालक दल के एक सदस्य की सहायता से मालदीव की यात्रा के दौरान बीच समुद्र में ही भारी मात्रा में चरस के तेल को जहाज पर लाद दिया था।

डीआरआई के आदेश पर, भारतीय तटरक्षक बल ने 5 मार्च, 2025 को कन्याकुमारी तट के पास समुद्र में जहाज को रोक लिया और 7 मार्च, 2025 तक उसे तूतीकोरिन न्यू पोर्ट पर वापस ले आया। इसमें कहा गया है कि इस बीच, जहाज पर मादक पदार्थ रखने के लिए जिम्मेदार व्यक्ति और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके अलावा, गिरोह के साथ जहाज के स्थान के बारे में जानकारी साझा करने में शामिल चालक दल के सदस्य को भी जहाज के बंदरगाह पर आने के बाद आगे की जांच के लिए गिरफ्तार कर लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button