आज समाचार

अमृतसर में दो हवाला ऑपरेटर गिरफ्तार, आरोपियों से 561 ग्राम हेरोइन और विदेशी मुद्रा की बरामद

पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने मादक पदार्थो का वित्तपोषण के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के अंतर्गत मादक पदार्थ नेटवर्क पर निर्णायक कार्रवाई करते हुए, दो हवाला ऑपरेटरों को गिरफ्तार किया, जो मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े अवैध वित्तीय लेनदेन में शामिल थे। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने रविवार को कहा कि आरोपियों की पहचान सुखजीत ङ्क्षसह और रणबीर ङ्क्षसह के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि ये गिरफ्तारियां अमृतसर ग्रामीण पुलिस के थाना घङ्क्षरडा द्वारा 561 ग्राम हेरोइन जब्ती की चल रही जांच के बाद हुई हैं, जहां आरोपियों ने हवाला वित्तपोषण और अन्य मादक पदार्थ सप्लाई चेन से अपने संबंधों को उजागर किया था।

डीजीपी यादव ने कहा कि आरोपियों के पास से 17,60,000 रुपए (भारतीय मुद्रा), 4,000 अमरीकी डॉलर और महत्वपूर्ण लेनदेन रिकॉर्ड वाला लैपटॉप बरामद हुआ है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस मादक पदार्थ पारिस्थितिकी तंत्र को व्यवस्थित रूप से नष्ट कर रही है, तस्करों, उनके वित्तपोषकों और समर्थकों को निशाना बना रही है। उन्होंने चेतावनी दिया कि इस गंदे व्यापार में शामिल किसी भी व्यक्ति को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button