मोगा में पकड़ी नशे की 124 गोलियां, 35 ग्राम हेरोइन, 24 किलो चूरा पोस्त के साथ तस्कर गिरफ्तार

पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाई मुहिम के तहत विभिन्न मामलों में आठ आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके पास से 35 ग्राम हेरोइन 24 किलो चूरा पोस्त 124 नशीली गोलियां बरामद हुई। थाना फतेहगढ़ पंजतूर के एएसआई मेजर सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी द्वारा गश्त करने दौरान गांव खंभे में शक के आधार पर एक व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी लेने पर दस ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी दलजीत सिंह निवासी फतेहगढ़ पंजतूर को गिरफ्तार करके केस दर्ज किया है। दूसरे मामले में थाना बाघापुराना की एएसआई बिंदरपाल कौर ने बताया कि पुलिस पार्टी गश्त करने दौरान मुखबिर की सूचना पर गांव आलमवाला में एक युवक को रोककर उसकी तलाशी लेने पर बीस ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी शरनप्रीत सिंह निवासी गांव आलमवाला को गिरफ्तार करके केस दर्ज किया है। तीसरे मामले में थाना सदर के एएसआई समराज सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी द्वारा गश्त करने दौरान मुखबिर की सूचना पर गांव सलीणा में एक व्यक्ति को शकी हालत में खड़ा देखकर उसके सामान की तलाशी लेने पर छह किलो 100 ग्राम चूरा पोस्ट बरामद हुआ। पुलिस ने केस दर्ज किया।
चौथे मामले में थाना अजीतवाल के एएसआई वरिंदर कुमार ने बताया कि पुलिस पार्टी द्वारा कस्बे में गश्त करने दौरान शक के आधार पर मनप्रीत सिंह निवासी दया कलां को रोककर उसकी तलाशी लेने पर नशे के तौर पर इस्तेमाल होने वाली 24 नशीली गोलियां बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पांचवें मामले में थाना अजीतवाल के सब इंस्पेक्टर राज सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी द्वारा गश्त करने दौरान कस्बे की दाना मंडी में नशा कर रहे युवराज सिंह निवासी दया कलां को गिरफ्तार करके उसके पास से एक पन्नी,लाइटर, दस का नोट बरामद हुआ। छठे मामले में थाना सिटी साउथ के सब इंस्पेक्टर कंवर कुलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी द्वारा गश्त करने दौरान कच्चा घलकलां रोड पर परमजीत कौर को रोक कर उसके सामान की तलाशी लेने पर पांच ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।








