आज समाचार

टेंपो ट्रैवलर में लगी आग, 4 लोग जिंदा जले, 5 झुलसे

मुंबई। महाराष्ट्र में पुणे के हिंजेवाड़ी इलाके में बुधवार को मिनी बस (टेंपो ट्रैवलर) में आग लगने से चार लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि पांच अन्य झुलस गए। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सुबह 07.30 बजे व्योमा ग्राफिक्स के 12 कर्मचारियों को वारजे से हिंजेवाड़ी ले जा रहे बस में अचानक आग लग गई। कई कर्मचारी बस से निकलने में सफल रहे, हालांकि चार लोगों की जलकर मौत हो गई और पांच अन्य झुलस गए। बताया जा रहा है कि इंजन में खराबी के कारण बस में आग लग गई। घायलों को रूबी हॉल क्लिनिक ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बस का चालक भी गंभीर रूप से घायल है। हिंजेवाड़ी के पुलिस उपायुक्त विशाल गायकवाड़ ने बताया कि शवों को वाहन से निकाल लिया गया है और घायलों को अस्पताल ले जाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button