आज समाचार

शिलान्यास पट्टिका पर केजरीवाल के नाम पर विवाद, डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने उठाए सवाल

पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार एक नए विवाद में फंस गई है। नगर निगम मोहाली के डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह संविधान का उल्लंघन कर रहे हैं। मुख्य विरोध श्शिलान्यास पत्थर पर आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम अंकित किए जाने को लेकर है। उपमहापौर बेदी ने भगवंत मान पर निशाना साधते हुए कहा कि वे पहले भी अपने बयानों में कहते रहे हैं कि शिलान्यास पत्थर पर उन लोगों का नाम होना चाहिए जिन्होंने मेहनत करके इमारतें बनाई हैंए किसी नेता का नहीं। लेकिन अब वे खुद ही आधारशिला पर केजरीवाल का नाम लिखवा रहे हैं। बेदी ने यह भी कहा कि यह केजरीवाल की महज चापलूसी हैए जो भगवंत मान ने अपनी मुख्यमंत्री की कुर्सी बचाने के लिए किया है। उन्होंने आम आदमी पार्टी के विपक्ष के कदम को असंवैधानिक और अवैध करार दिया।

बेदी ने दावा किया कि दिल्ली में कई गंभीर आरोपों का सामना कर रहे अरविंद केजरीवाल अब पंजाब में सुपर सीएम बनने की कोशिश कर रहे हैं। उनका कहना है कि केजरीवाल ने दिल्ली में गिरफ्तारी से बचने के लिए पंजाब में डेरा जमा लिया है और पंजाब पुलिस का संरक्षण लेकर यहां की पूरी सरकार को नियंत्रित करना चाहते हैं। कुलजीत सिंह बेदी ने अंत में कहा कि पंजाब के लोग ऐसी राजनीति कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने आम आदमी पार्टी की आलोचना करते हुए कहाए ष्यह वही पार्टी है जो दिल्ली में हार गई थीए लेकिन अब पंजाब में अपने नेता का नाम लिखवाकर लोगों पर अपनी पहचान थोपने की कोशिश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button