अंतर्राष्ट्रीय
हीथ्रो हवाई अड्डे पर एयर इंडिया की सभी उड़ानें रद्द

लंदन। एयर इंडिया ने लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर बिजली आपूर्ति में बाधा के कारण वहां के लिए शुक्रवार को सभी उड़ानें रद्द कर दी। एयर इंडिया ने एक बयान जारी करके यह जानकारी दी। एयर इंडिया ने बयान में कहा,“ लंदन के हीथ्रो हवाई अड्डे पर बिजली आपूर्ति में बाधा के कारण वहां शुक्रवार आने जाने वाली सभी उड़ानें रद्द कर दी गयीं हैं। एयर लाइन ने ग्राहकों की सहायता के लिए एक ग्राहक सेवा नंबर (+911169329333/ +91116329999/+442037572760) भी जारी किया है।






