बंबीहा गैंग का शूटर रिमांड पर, मजदूर की हत्या के आरोप में जांच

पुलिस द्वारा फरीदकोट जेल में बंद दो बंबीहा गैंग के दो शूटरों को प्रोटेक्शन वारंट पर लाकर अदालत में पेश करने पर दो दिन का पुलिस रिमांड मिला है। आरोपियों द्वारा 19 फरवरी की रात को मोगा के गांव कपूरे में फायरिंग करने के दौरान एक मजदूर की गोलियां मार कर हत्या कर दी गई थी जबकि एक महिला गोली लगने से घायल हो गई। पुलिस द्वारा इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। थाना मैहना के इंस्पेक्टर गुरविंदर सिंह भुल्लर ने बताया कि रात को गांव कपूरे में मनजीत सिंह के घर पर फायरिंग करने के मजदूर राजकुमार मनजीत सिंह की पत्नी हरमनदीप कौर गोली लगने से घायल हो गई थी। उसे रात गोली चलाने वालों में मलकीत सिंह मनु मनप्रीत सिंह मनी, सुखपाल सिंह बॉबी शामिल थे।
पुलिस ने इस मामले में सुखपाल सिंह बॉबी, धर्मेंद्र सिंह बाजी, धर्मेंद्र बाजी की पत्नी लवप्रीत कौर के अलावा मलकीत सिंह मनु व मनप्रीत सिंह मनी को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा मनप्रीत व मलकीत को शुक्रवार को फरीदकोट जेल से लाकर अदालत में पेश किया गया है ताकि को पूरे में फायरिंग के दौरान एक व्यक्ति की हत्या व महिला की घायल होने के मामले का खुलासा हो सके।








