आज समाचार

रादौर में सरसों खरीद का शुभारंभ, कृषि मंत्री बोले, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी जा रही ज्यादातर फसलें

हरियाणा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य है, जहां सबसे अधिक फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर की जा रही है। उन्होंने यह बात यमुनानगर जिले के रादौर अनाज मंडी में सरसों खरीद के शुभारंभ अवसर पर कही। इस वर्ष सरसों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य 5950 रुपए प्रति क्विंटल पर की जा रही है। कृषि मंत्री ने अनाज मंडी में आढ़तियों से बातचीत कर सरसों उठानए पैकेजिंग की उपलब्धता और अन्य समस्याओं का जायजा लिया। उन्होंने आढ़तियों से कहा कि यदि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी हो तो तुरंत सरकार को अवगत कराएं ताकि समय पर समाधान किया जा सके। कैबिनेट मंत्री राणा ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों को फसल बेचने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो और खरीद कार्य को शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी अपने कार्यों में लापरवाही बरतता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि मंडियों में किसानोंए व्यापारियों और श्रमिकों के लिए उचित सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

उन्होंने बताया कि उन्होंने स्वयं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से अनुरोध किया था कि सरसों खरीद को जल्द से जल्द शुरू किया जाए। इस अनुरोध पर मुख्यमंत्री ने तुरंत संज्ञान लेते हुए 15 मार्च से खरीद शुरू करने की मंजूरी दी। श्री राणा ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की समस्याओं के समाधान और उनकी आय दोगुनी करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में सरकार किसानों के हितों की रक्षा कर रही है। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता, पार्टी कार्यकर्ता, अनाज मंडी एसोसिएशन के सदस्य और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद कृषि मंत्री ने लाडवा और इंद्री अनाज मंडियों का भी दौरा किया और खरीद कार्यों का निरीक्षण किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button