कुरुक्षेत्र में महायज्ञ के दौरान घटिया खाना को लेकर हिंसक झड़प, तीन घायल

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आयोजित 1008 कुंडीय महायज्ञ के दौरान गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस गोलीबारी में तीन ब्राह्मण घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि ब्राह्मणों ने बासी खाना खाने का विरोध किया, जिसके बाद उन पर फायरिंग कर दी गई। गोलीबारी से ब्राह्मण भडक़ गए, जिसके बाद ब्राह्मणों ने जमकर हंगामा किया। गुस्साए ब्राह्मणों ने कुरुक्षेत्र-कैथल रोड को जाम कर दिया, जिससे इलाके में तनाव का माहौल बन गया। इसके बाद ब्राह्मणों और आयोजकों के हायर निजी एजेंसी के सुरक्षा गार्डों के बीच मारपीट हुई। हिंसक झड़प में 23 लोग घायल हो गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, कुरुक्षेत्र के केशव पार्क में शनिवार को सुबह साढ़े 9 बजे महायज्ञ में आए ब्राह्मणों पर फायरिंग कर दी गई। ब्राह्मणों का आरोप है कि उनको बासी खाना दिया जा रहा है। ब्राह्मण लगातार इसका विरोध कर रहे थे, जिसके बाद यज्ञ आयोजकों के सुरक्षा गार्डों यानी बाउंसरों ने उन पर गोली चला दी। इस फायरिंग में लखनऊ से आए ब्राह्मण आशीष तिवारी संग तीन पंडितों को गोली लग गई। हमले के बाद गुस्साए ब्राह्मणों ने थीम पार्क के सामने सडक़ पर जाम लगा दिया। साथ ही ब्राह्मणों ने तोडफ़ोड़ व पथराव शुरू कर दिया। ब्राह्मणों ने सडक़ किनारे लगे बैनर और पोस्टरों को भी डंडे मारकर फाड़ दिया। हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 18 मार्च से महायज्ञ की शुरुआत हुई थी।








