11.5 इंच डिस्प्ले और 8300mAh बैटरी के साथ लांच हुआ Honor Pad X9a

नई दिल्ली। Honor ने अपना नया टैबलेट Honor Pad X9a लांच कर दिया है। कंपनी का यह एक लेटेस्ट लैबलेट है। टैबलेट में 11.5 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है। इसमें 120Hz का रिफ्रेश रेट मिलता है। डिवाइस में स्नैपड्रैगन 685 चिपसेट दिया गया है और 8300mAh की बैटरी है। यह एंड्रायड 15 आधारित MagicOS 9.0 स्किन पर रन करता है। हालांकि अभी Honor Pad X9a की कीमत का खुलासा नहीं हो पाया है। टैबलेट को सिंगल कलर में पेश किया गया है जिसमें ग्रे शेड शामिल है। कंपनी का कहना है कि टैबलेट खरीद के लिए 8 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
फिचर्स की बात करें तो Honor Pad X9a में 11.5 इंच बड़ा डिस्प्ले है जिसमें 2.5K रिजॉल्यूशन दिया गया है। यह 1504×2508 पिक्सल रिजॉल्यूशन को सपोर्ट करता है। इसमें LCD स्क्रीन का इस्तेमाल कंपनी ने किया है। डिवाइस 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है। टैबलेट में ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 685 चिपसेट मिलता है जिसके साथ में 8 जीबी रैम की पेअरिंग है। इसके साथ ही टैबलेट में 8 जीबी स्पेस को रैम की तरह इस्तेमाल करने का फीचर भी दिया गया है।








