खेल

पर्दे से पीछे चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी को लेकर माही का खुलासा

एमएस धोनी ने ऋतुराज गायकवाड़ को चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी सौंपने के बावजूद पर्दे के पीछे से निर्णय लेने की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि वह आईपीएल में प्रासंगिक बने रहने के लिए खुद को परिस्थितियों के अनुसार ढालने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। धोनी ने कहा, बल्लेबाज अब जोखिम लेने को तैयार हैं। अब बल्लेबाजों का मानना है कि उचित क्रिकेट शॉट्स के साथ वे बड़े स्ट्रोक खेल सकते हैं और साथ ही वे अपने शॉट चयन में सुधार कर रहे हैं। धोनी ने कहा कि वह गायकवाड़ के साथ चर्चा करते हैं, लेकिन वह उन पर अपनी सलाह नहीं थोपते हैं। उनका स्वभाव बहुत अच्छा है, वह बहुत शांत हैं, बहुत धैर्यवान हैं। इसलिए हमने उन्हें कप्तान के रूप में चुना।

धोनी ने कहा, मुझे याद है कि टूर्नामेंट शुरू होने से पहले मैंने उनसे यह भी कहा था, अगर मैं आपको सलाह देता हूं, तो इसका मतलब यह नहीं है कि आपको इसका पालन करना होगा। मैं जितना संभव हो सके दूर रहने की कोशिश करूंगा। बहुत से लोगों को लगा कि मैं पर्दे के पीछे से फैसले कर रहा था, लेकिन सच तो यह है कि वह 99 फीसदी फैसले ले रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button