बिश्नोई गैंग के तीन सदस्द अरेस्ट, आरोपियों से 190 ग्राम हेरोइन-तीन पिस्तौल और ड्रग मनी जब्त

चंडीगढ़ पुलिस के ऑपरेशन सेल ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी व्यक्तियों को विभिन्न मामलों में भगौड़ा घोषित किया गया था। आरोपी चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में वांछित थे। इनके खिलाफ हत्या, आम्र्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हैं। आरोपियों के लॉरेंस बिश्नोई गैंग से संबंध हैं और वे उनके संपर्क में थे। एक गैंगस्टर, राहुल मोटूरियाए,वंकट गर्ग से जुड़ा हुआ है, जो जनवरी 2025 में अंबाला में बीएसपी नेता हत्या मामले में शामिल था और हरियाणा में पांच लाख का इनामी है। ऑपरेशन में 190 ग्राम हेरोइन, चार करोड़ 90 लाख की ड्रग मनी, तीन पिस्तौल, दो कारतूस, एक फॉच्र्यूनर, एक वेंटो कार और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। चंडीगढ ऑपरेशन सेल अनुसार गैंगस्टर लारेंस विश्नोई, वेकेंट गर्ग और राजू वसूदिया गैंग के लिए काम करने वाले आरोपी धर्मेंद्र को गिरफ्तार किया है, जो आटोमैटिक हथियारों की सप्लाई करता है। इसके अलावा चार ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चंडीगढ़, राजस्थान और पंजाब से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
इनके कब्जे से हेरोइन, अवैध हथियार, वाहन और बड़ी मात्रा में ड्रग मनी बरामद की गई है। पकड़े गए अपराधी हत्या, एनडीपीएस एक्ट और आम्र्स एक्ट के मामलों में वांटेड थे, जिनमें से कई भगोड़े भी थे। ऑपरेशन सेल की एसपी गीतांजली खंडेलवाल ने कहा डीएसपी ऑपरेशन्स विकास श्योकंद सुपरविजन में इंसपेक्टर रणजीत सिहं की टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। चंडीगढ़ में सोनू शाह मर्डर केस में होटल संचालक धर्मेंद्र पहले गिरफ्तार हो चुका है, जिस पर आरोप था कि उसने हमलावरों को पनाह दी थी और पूछताछ में उसने लॉरेंस बिश्नोई के कहने पर हत्या करने की बात कबूल की थी।








