आज समाचार

नेता विपक्ष राहुल गांधी का आरोप, अलोकतांत्रिक तरीके से चलाया जा रहा सदन

 नई दिल्ली

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला पर नेता विपक्ष राहुल गांधी ने सदन में बोलने का मौका न देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सदन को अलोकतांत्रिक तरीके से चलाया जा रहा है। दरअसल राहुल गांधी पर स्पीकर ओम बिरला ने टिप्पणी की थी और कहा कि किसी भी सदस्य का व्यवहार सदन की गरिमा के अनुसार होना चाहिए। वहीं लोकसभा के कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई के नेतृत्व में पार्टी के 70 सदस्यों ने लोकसभा अध्यक्ष से उनके कक्ष में मुलाकात की और राहुल गांधी को बोलने नहीं दिए जाने का मुद्दा उठाते हुए अपनी नाराजगी व्यक्त की। राहुल गांधी ने संसद परिसर में कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ने मेरे बारे में कुछ बोला। जब मैं खड़ा हुआ तो वह उठकर चले गए और सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी।

उन्होंने दावा किया कि जब भी मैं सदन में बोलने के लिए खड़ा होता हूं, तो बोलने नहीं दिया जाता, जबकि यह परंपरा रही है कि नेता प्रतिपक्ष खड़ा हो तो उसे बोलने दिया जाए। पता नहीं किस प्रकार से सदन से चल रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि मैंने कुछ नहीं किया है। मैं शांति से बैठा था। पिछले सात-आठ दिन में मैंने कुछ नहीं बोला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button