जीरकपुर में नकली दवाओं का पर्दाफाश, आरोपियों के घर से नशा और ड्रग मनी बरामद, जांच जारी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक पारीक ने यहां एक मीडिया ब्रीफिंग के दौरान बताया कि चल रहे अभियान युद्ध नशे विरुद्ध के क्रम में, जिला एसएएस नगर पुलिस ने जीरकपुर में स्टेरॉयड और सप्लीमेंट के रूप में इस्तेमाल की जाने वाली दवाओं की एक नकली इकाई का पर्दाफाश करके एक बड़ी सफलता हासिल की है। एसएसपी ने बताया कि 21 मार्च को पुलिस पार्टी ने एक आरोपी लवीश ग्रोवर को फ्लैट नंबर 12 सीए शिवा एन्क्लेव नजदीक सिंहपुरा, जियारकपुर से संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। जब पुलिस ने उसका दरवाजा खटखटाया तो उसने अपनी पिस्तौल से तीन राउंड फायर किए और जवाबी फायरिंग में उसके पैर में चोट लग गई। एसएचओ जीरकपुर जसकमल सिंह सेखों के नेतृत्व में पुलिस पार्टी ने उनके फ्लैट की तलाशी लेने पर 400 ग्राम अफीम, 2.5 लाख रुपए की ड्रग मनी के अलावा अवैध हथियार और गोला बारूद बरामद किया।
आगे की पूछताछ में उसने खुलासा किया कि उसने कुछ मात्रा में अफीम और एक अवैध हथियार अपने साथी गुरप्रीत सिंह गांव शेरे जिला संगरूर को सौंप दिया था। सूचना मिलने पर पुलिस पार्टी ने ट्रिपल सी मॉल के सामने, वीआईपी रोड जीरकपुर स्थित ऑर्बिट अपार्टमेंट में स्थित फ्लैट पर छापा मारा और गुरप्रीत सिंह 28 को 800 ग्राम अफीम और 32 बोर की पिस्तौल, दो मैगजीन और 12 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने आगे बताया कि आरोपियों के खुलासे परए जीरकपुर के सिंघपुरा के पास शिवा एन्क्लेव के फ्लैट-9 से नकली दवाओं, सप्लीमेंट्स की एक इकाई का पता चला। नकली दवाओं, पूरकों का बड़ा जखीरा बरामद, जिसमें 124600 गोलियां और 175000 इंजेक्शन के अलावा पांच प्रकार की पैकिंग और भरने की मशीनें शामिल हैं। उन्होंने कहा कि जब्त की गई दवाओं में 35 प्रकार की दवाएं शामिल हैं, जिनका बॉडी बिल्डिंग बाजार में एनाबोलिक स्टेरॉयड के रूप में दुरुपयोग किया जाता है। इन दवाओं को आगे की जांच और औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार मामला दर्ज करने के लिए औषधि नियंत्रण अधिकारियों को सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि लोविश का आपराधिक इतिहास रहा है तथा उसके खिलाफ एसबीएस नगर लुधियाना और एसएएस नगर जिले में जघन्य अपराध, ड्रग एवं कॉस्मेटिक अधिनियमए शस्त्र अधिनियम और अन्य के तहत 10 एफआईआर दर्ज हैं।








