आज समाचार

बच्ची समेत नहर में कूदी महिला, घरेलू कलह से तंग आकर उठाया कदम, मासूम की मौत

मालवा क्षेत्र के बरनाला में एक महिला अपनी पांच साल की बेटी के साथ नहर में कूद गई। यह घटना बरनाला के कुब्बे गांव की है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक कलह से तंग आकर विवाहिता ने अपनी पांच वर्षीय मासूम बेटी के साथ नहर में कूदकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। जब आसपास के लोगों को इसकी जानकारी मिली, तो उन्होंने बड़ी मुश्किल से दोनों को पानी से बाहर निकाला। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने बच्ची गुरनूर कौर को मृत घोषित कर दिया, जबकि महिला की जान बच गई।

पुलिस ने मामले का कड़ा संज्ञान लेते हुए मृतक लडक़ी की मां के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। धनौला थाने के एसएचओ लखवीर सिंह ने बताया कि बुधवार को उन्हें गांव कुब्बे के सरपंच हरदेव सिंह का फोन आया कि एक महिला अपनी बेटी के साथ नहर में कूद गई है। लडक़ी की मौत हो गई, जबकि महिला बच गई। लोगों ने बड़ी मुश्किल से दोनों को नहर से बाहर निकाला। उन्होंने बताया कि इस मामले में नहर में छलांग लगाने वाली महिला के पति बारू सिंह ने बताया कि उनका घरेलू विवाद रहता था, जिसके चलते उक्त महिला अकसर अपने माता-पिता के घर चली जाती थी, लेकिन किसी को नहीं पता था कि महिला ने बुधवार को इतना बड़ा कदम उठा लिया। इस मामले में पुलिस ने लडक़ी के पिता के बयानों के आधार पर नहर में कूदने वाली महिला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button