Tata Motors ने कर्मचारियों को 1.59 लाख शेयर किए आवंटित

वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने कर्मचारी स्टॉक योजना के तहत कर्मचारियों को 1.59 लाख शेयर आवंटित किए। कंपनी ने शेयर बाजार को बताया कि उसने अपने कर्मचारी स्टॉक योजना के तहत बड़ा कदम उठाते हुए 25 मार्च 2025 को आवंटन समिति की बैठक में एक लाख 59 हजार 527 साधारण शेयरों के आवंटन को मंजूरी दी है। यह निर्णय पात्र कर्मचारियों द्वारा 73 हजार 444 प्रदर्शन शेयर इकाइयों (दो रुपए प्रति शेयर) और 86 हजार 83 स्टॉक विकल्पों (338 रुपए प्रति शेयर) के प्रयोग के बाद लिया गया, जिसे नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बीएसई ने 2021 में सैद्धांतिक मंजूरी दी थी। इस आवंटन से कंपनी की चुकता शेयर पूंजी सात अरब 36 करोड़ 28 लाख 55 हजार 935 रुपए से बढ़कर सात अरब 36 करोड़ 31 लाख 74 हजार 989 रुपए हो गई है, जो अब दो रुपए अंकित मूल्य के तीन अरब 68 करोड़ 13 लाख 48 हजार 742 शेयरों में विभाजित है।





