आज समाचार

कुमकुम भाग्य’ सीरियल में दिखेंगे देहरा के आर्यन राजपूत

जिला कांगड़ा स्थित उपमंडल देहरा के छोटे से गांव सनोट के आर्यन राजपूत राष्ट्रीय चैनल जी टीवी पर प्रसारित हो रहे धारावाहिक ‘कुमकुम भाग्य’ में लीड रोल में नजर आएंगे। यह सीरियल जी टीवी पर शुरू हो चुका है। आर्यन की एंट्री शुक्रवार के एपिसोड में होगी। वह इसमें मुख्य पात्र रौनक के एनआरआई दोस्त मयंक का रोल निभाने जा रहे हैं। इससे पहले आर्यन ने कई हिमाचली गानों में भी अभिनय किया है।

वह सबसे पहले गदियाली गाने अडियां में दिखे थे। इसे एक मिलियन लोगों ने देखा था। प्रसिद्ध गायक करनैल राणा के पहाड़ी लोकगीत रांझू भेड़ां चुगांदा में भी उन्होंने मुख्य किरदार निभाया है। आर्यन ने बताया कि स्कूल में पढ़ाई के दौरान उनका रुझान अभियन की तरफ हो गया था। इसके बाद चंडीगढ़ में पढ़ाई के दौरान वह थियेटर्स गु्रप से मिल गए। वहां कई वर्कशॉप आदि में कई बड़े कलाकारों से बहुत कुछ सीखा। आर्यन इससे पहले वेब सीरीज ‘मायरी’ में भी नजर आ चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button