आज समाचार
31 मार्च 2026 से पहले खत्म होगा नक्सलवाद, सुकमा मुठभेड़ को लेकर बोले अमित शाह

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को छत्तीसगढ़ में 16 नक्सलियों को ढेर किए जाने पर सुरक्षाबलों को बधाई देते हुए शनिवार को संकल्प व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 31 मार्च 2026 से पहले नक्सलवाद को खत्म कर दिया जाएगा। अमित शाह ने ‘एक्स’ पर अपनी पोस्ट में कहा, “हमारी सुरक्षा एजेंसियों ने सुकमा में एक अभियान में 16 नक्सलियों को ढेर कर दिया है और स्वचालित हथियारों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया है। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में हम 31 मार्च 2026 से पहले नक्सलवाद को खत्म करने के लिए संकल्पित हैं।” उन्होंने हथियार रखने वालों से अपील की है कि हथियार और हिंसा से बदलाव नहीं आ सकता। केवल शांति और विकास ही बदलाव ला सकता है।





