आज समाचार

महंगी गाड़ी खरीदने के लिए बने अभिनेता

प्रदेश की सुंदरता और वातावरण बहुत भाता है। हिमाचल में आकर उन्हें शांति और सुकून मिलता है, जो किसी अन्य स्थान पर नहीं मिलता। यह बात सोलन में अभिनेता कंवलजीत सिंह ने सोलन में दिव्य हिमाचल से विशेष बातचीत कही । उन्होंने कहा कि प्रदेश की बेटी व अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म “क्वीन” में उनका किरदार बहुत पसंद आया। उन्होंने एक आत्मनिर्भर, साहसी का बेहतरीन चित्रण किया, जो जीवन में अपने सपनों की ओर बढ़ने के लिए संघर्ष करती है। उन्होंने बताया किया कि उनका मकसद बॉलीवुड में हीरो या विलेन बनने का नहीं था, बल्कि वह केवल मर्सिडीज कार खरीदने का सपना लेकर मुंबई आए थे। कवलजीत सिंह ने बताया कि उनका यह सपना तब टूट गया जब जर्मनी में फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्होंने देखा कि वहां टैक्सी चालक भी मर्सडीज़ चला रहे हैं। इसके बाद उन्होंने अपनी सोच बदली और फिल्म इंडस्ट्री में खुद को स्थापित करने के लिए मेहनत की। उन्होंने कहा कि इस इंडस्ट्री में लंबे समय तक टिकने के लिए किसी भी कलाकार में बहुमुखी प्रतिभा होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि डिजिटल विकर्षणों के युग में पढ़ने के महत्व पर कंवलजीत ने जोर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button