आज समाचार

लालू ने सिर्फ अपना परिवार सेट किया, 20 मिनट के भाषण में लालू-कांग्रेस पर किया जमकर हमला:Amit Shah

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिन के बिहार दौरे पर हैं। गोपालगंज में जनसभा को संबोधित करते उन्होंने हुए कहा कि बिहार को तय करना है कि लालू-राबड़ी के जंगलराज की ओर जाना है या मोदी-नीतीश के विकास की राह पर जाना है। अपने 20 मिनट के भाषण में शाह ने लालू यादव और कांग्रेस पर हमला किया। उन्होंने कहा कि जो काम कांग्रेस पार्टी 65 साल में नहीं कर पाई, वह मोदी सरकार ने 10 साल में किया है। एनडीए की पांच साल और सरकार बनाइए। शाह ने दावा किया कि अगर हमारी फिर से सरकार बनती है तो हम बिहार को बाढ़ से मुक्त करा देंगे। बंद चीनी मिलों को फिर से शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि लालू एंड कंपनी ने बहुत अड़ंगे लगाए, लेकिन मोदी ने 500 साल बाद राम मंदिर बनवाया।

अब बिहार में माता सीता का भव्य मंदिर बनेगा। शाह ने कहा कि लालू राज ने क्या दिया- अपहरण, फिरौती, हत्या। इतने घोटाले किए, इन्हें शर्म नहीं आती। अलकतरा घोटाला, मिट्टी घोटाला। गो-माता का चारा भी लालू जी ने खाया। लालू जी ने बस एक ही काम किया, अपने परिवार को सेट करने का। उनके दोनों बेटे सीएम बनना चाहते हैंं। बेटी को सांसद बनाया। पत्नी पूर्व सीएम हैं। दोनों साले भी मंत्री रहे, लेकिन उन्होंने युवाओं को सेट करने का काम नहीं किया।

गरीबों के लिए किए काम का हिसाब मांगा

इससे पहले रविवार सुबह पटना में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहकारिता विभाग के कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां शाह ने कहा कि, बीते 10 साल में मोदी सरकार ने देश के 60 करोड़ गरीब के लिए काम किया। मैं लालू जी से पूछता हूं कि आपने गरीबों के लिए कुछ किया हो तो खाका लेकर आइए। अपने 20 मिनट के भाषण में शाह ने यह भी कहा कि लालू यादव ने गरीबों के लिए कुछ नहीं किया। मोदी जी ने गरीबों की मदद के लिए सहकारिता क्षेत्र में काम किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button