भारत के शुभांशु जाएगा इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन, 14 दिन तक आईएसएस में रहेंगे

नई दिल्ली-भारत के स्पेस क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक पल आने वाला है, जब भारतीय वायुसेना के अधिकारी ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (आईएसएस) की यात्रा करेंगे। यह मिशन एक्सिओम मिशन 4 के तहत मई में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें चार देशों के चार अंतरिक्ष यात्री शामिल होंगे। शुभांशु शुक्ला इस मिशन के तहत अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय बनेंगे और 40 साल बाद किसी भारतीय के अंतरिक्ष में जाने का सपना पूरा होगा।
इससे पहले 1984 में राकेश शर्मा ने सोवियत संघ के अंतरिक्ष यान से यात्रा की थी। एक्सिओम मिशन 4 में भारत, पोलैंड, हंगरी और अमरीका के अंतरिक्ष यात्री शामिल होंगे। इस मिशन के तहत शुभांशु शुक्ला बतौर मिशन पायलट अंतरिक्ष में जाएंगे। उनके साथ पोलैंड के स्लावोज उज्नांस्की और हंगरी के तिबोर कापु मिशन स्पेशलिस्ट के रूप में शामिल होंगे। अमरीकी अंतरिक्ष यात्री पेगी विटसन इस मिशन की कमांडर होंगी। यह मिशन 14 दिनों तक चलेगा, जिसमें वैज्ञानिक शोध और तकनीकी परीक्षण किए जाएंगे।
ड्रैगन कैप्सूल में भरेंगे उड़ान
एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स के ड्रैगन कैप्सूल में ये एस्ट्रोनॉट उड़ान भरेंगे। इस मिशन को फाल्कन-9 रॉकेट से फ्लोरिडा में नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च की तारीख फाइनल अपू्रवल और मिशन की तैयारियों के अनुसार घोषित होगी








