आज समाचार
RBI जारी करेगा 10 और 500 रुपए के नए नोट, जानें पुराने नोटों का क्या होगा?

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) जल्द ही महात्मा गांधी सीरीज में 10 रुपए और 500 रुपए के नए नोट जारी करेगा। आरबीआई ने बताया कि इन नए नोटों का डिजाइन पहले से जारी किए गए महात्मा गांधी (न्यू) सीरीज के 10 रुपए और 500 रुपए के नोटों के समान ही होंगे। 10 रुपए और 500 रुपए के नए नोटों पर गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर होंगे। केंद्रीय बैंक ने बताया कि नए नोटों के डिजाइन पहले के नोटों जैसे ही रहेंगे। पहले जारी किए गए सभी 10 रुपए के नोट पूरी तरह से वैध मुद्रा बने रहेंगे। महात्मा गांधी (न्यू) सीरीज के 500 रुपए के सभी पुराने नोट भी वैध मुद्रा के रूप में मान्य रहेंगे।





