आज समाचार

वक्फ कानून पर जल्द सुनवाई पर होगा विचार

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि वह नए वक्फ कानून की संवैधानिकता को चुनौती देना वाली याचिकाओं को लिस्ट करने यानी सुनवाई पर फैसला करेंगे। जमीयत उलेमा-ए-हिंद के वकील कपिल सिब्बल ने अदालत से अर्जेंट हियरिंग की मांग की थी। इस पर सीजेआई संजीव खन्ना ने कहा कि आप वकीलों से कहें कि हमें मेल या पत्र भेजें। इस पर सिब्बल ने कहा कि यह प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है।

दरअसल, सुप्रीम कोर्ट में अर्जेंट हियरिंग के लिए ओरल मेंशनिंग यानी जुबानी अपील की व्यवस्था खत्म हो चुकी है। सिबब्ल के बाद सीजेआई संजीव खन्ना ने कहा कि ठीक है, हम पत्र और मेल देखेंगे। इन पर फैसला लिया जाएगा। हम इन्हें लिस्ट करेंगे। नए वक्फ कानून की संवैधानिकता के खिलाफ अब तक सुप्रीम कोर्ट में 11 याचिकाएं दाखिल की जा चुकी हैं।

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में बिल की कॉपी फाड़ी

जम्मू-कश्मीर विधानसभा में सोमवार को नए वक्फ कानून पर हंगामा हुआ। नेशनल कान्फ्रेस के विधायक ने सदन में कानून की कॉपी फाड़ दी। एक एनसी विधायक ने अपनी जैकेट फाडक़र सदन में लहराई। इसके बाद स्पीकर ने सदन की कार्रवाई पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी। एनसी समेत अन्य दलों ने वक्फ कानून के खिलाफ रेजोल्यूशन लाने की बात कही थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button