आज समाचार
टैरिफ पर 90 दिनों की रोक लगा सकते हैं ट्रंप

अमरीकी शेयर बाजर में लगातार तीन कारोबारी दिन में 10 फीसदी से ज्यादा की गिरावट से घबराए अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन को छोडक़र सभी देशों के लिए रेसिप्रोकल टैरिफ पर 90 दिनों की रोक लगा सकते हैं। इस खबर के बाद सोमवार को अमरीकी शेयर बाजार में करीब दो फीसदी की रिकवरी देखने को मिली है। सोमवार को खबर लिखे जाने तक डाउ जोन्स इंडेक्स करीब 400 प्वाइंट या 1.20 फीसदी गिरकर 37,850 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। शुरुआती कारोबार में इसमें 1,400 प्वाइंट की गिरावट आई थी।
गौर हो कि सोमवार को अमरीकी शेयर बाजार खुलने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि अमरीका के पास कुछ ऐसा करने का मौका है, जो दशकों पहले किया जाना चाहिए था। लोग कमजोर और मूर्ख न बनें, पैनिक न करें। मजबूत, साहसी और धैर्यवान बनो और इसका परिणाम महानता होगी।








