आज समाचार

पिकनिक मनाने जा रहे कॉलेज छात्रों की बस हादसे का शिकार, एक छात्रा की मौत, 16 घायल

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा उप-जिले में शनिवार को एक बस के पलट जाने से कॉलेज की एक छात्रा की मौत हो गई और 16 अन्य घायल हो गए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कुपवाड़ा के डिग्री कॉलेज सोगाम के छात्रों को लेकर लोकप्रिय पर्यटन स्थल पहलगाम में पिकनिक मनाने जा रही बस आज सुबह हंदवाड़ा के वोधपोरा के पास सड़क से फिसलकर पलट गयी। इसमें कुल 17 छात्र घायल हो गए।

सभी घायल विद्यार्थियों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां एक छात्रा को मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को श्रीनगर के अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। मृतक छात्रा की पहचान तबस्सुम मुश्ताक के रूप में की गई है। घटना के संबंध में हंदवाड़ा थाने में मामला दर्ज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button