आज समाचार

6500mAh बैटरी और 50MP कैमरा के साथ iQOO Z10x लांच, जानें कीमत और फीचर

नई दिल्ली। iQOO ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन iQOO Z10x लांच कर दिया है। फोन में Z10x में 6,500mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड फनटच ओएस के साथ आता है। इस फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। कंपनी ने फोन को दो कलर ऑप्शन के साथ लांच किया है। कीमत की बात करें तो iQOO Z10x के 6GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,499 रुपए, 8GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपए और 8GB + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 16,499 रुपए है। यह फोन अल्ट्रामरीन और टाइटेनियम कलर में उपलब्ध है। इस स्मार्टफोन की बिक्री 22 अप्रैल दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।

फोन की फीचर्स की बात करें तो iQOO Z10x में 6.7 इंच की डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1,080×2,408 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 393ppi पिक्सल डेंसिटी है। यह स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 चिपसेट से लैस है। इस फोन में 8GB RAM और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर काम करता है। कंपनी ने इस फोन में 6,500mAh की बैटरी दी है जो कि 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस है।

फोन के कैमरा सेटअप की बात करें तो iQOO Z10x के रियर में ऑटोफोकस के साथ 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का बोकोह कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 8MP का फ्रंट कैमरा शामिल है। इस फोन में ब्लूटूथ 5.4 और Wi-Fi 6 कनेक्टिविटी शामिल हैं। यह फोन सिक्योरिटी के लिए साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। इस फोन में ड्यूल स्टीरियो स्पीकर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button