आज समाचार

सुखबीर बादल फिर शिअद के अध्यक्ष

अमृतसर

सुखबीर सिंह बादल फिर से शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। अमृतसर के गोल्डन टेंपल परिसर में बने तेजा सिंह समुद्री हॉल में शनिवार को पार्टी के संगठनात्मक चुनाव के दौरान सर्वसम्मति के साथ इसका फैसला लिया गया। सुखबीर सिंह बादल की पांच महीने बाद पद पर वापसी हुई है। कार्यकारी प्रधान बलविंदर सिंह भूंदड़ ने इस दौरान सुखबीर बादल के नाम को प्रपोज किया। पंजाब और अन्य राज्यों के 524 अकाली दल प्रतिनिधियों द्वारा उन्हें इस पद के लिए निर्विरोध चुना गया। इस चुनाव के लिए बादल के खिलाफ किसी ने भी अपना नाम प्रपोज नहीं किया।

इसके बाद सर्वसम्मति के साथ सुखबीर बादल को प्रधान चुन लिया गया। अकाली नेता और इन चुनावों के लिए चुने गए रिटर्निंग ऑफिसर गुलजार सिंह रणिके ने बैठक के बीच बादल के नाम पर मुहर लगा दी। प्रधान चुने जाने के बाद सुखबीर बादल ने कहा कि विरोधी पार्टियों ने क्षेत्रीय पार्टियों को नुकसान पहुंचाने के लिए तख्तों के जत्थेदारों को अपने पक्ष में कर लिया था और बागी गुट के नेता सत्ता के लालच में हैं। सुखबीर बादल को पहली बार 2008 में प्रकाश सिंह बादल के बाद शिअद का अध्यक्ष चुना गया था, तब से 2024 तक वह पार्टी प्रमुख के पद पर रहे। उन्होंने पिछले साल धार्मिक सजा का पालन करने के लिए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। पार्टी के अंदरूनी सूत्रों ने खुलासा किया कि सुखबीर इस पद के लिए पसंदीदा और एकमात्र उम्मीदवार दोनों थे। अमृतसर में हुए संगठनात्मक चुनाव अकाली दल के तीन महीने तक चले सदस्यता अभियान के समापन के बाद हुए। अकाल तख्त द्वारा तनखैया (धार्मिक कदाचार का दोषी) घोषित किए जाने के बाद सुखबीर बादल ने 16 नवंबर, 2024 को शिअद अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। इस दौरान गोल्डन टेंपल में सजा भुगतते हुए उन पर गोली भी चलाने की कोशिश की गई थी, लेकिन वह बच गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button