आज समाचार

Pahalgam terrorist attack: अटारी बॉर्डर पर न गेट खुले और न सैनिकों के हाथ मिले

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाए गए हैं। पंजाब के अमृतसर में अटारी, हुसैनीवाला और सदकी सीमा पर लंबे समय से चले आ रहे रिट्रीट समारोह में भी कई बदलाव हुए हैं, जिसकी झलक गुरुवार को देखने को भी मिली। अटारी रिट्रीट समारोह में यह पहली बार हुआ है कि न ही गेट खोले गए और न ही बीएसएफ तथा पाक रेंजर्स ने हाथ मिलाए।

इससे पहले बीएसएफ पंजाब फं्रटियर की तरफ से एक्स पर पोस्ट की गई थी, जिसमें कहा गया कि हाल ही में पहलगाम में हुए दुखद आतंकी हमले के मद्देनजर, पंजाब स्थित अटारी, हुसैनीवाला और सदकी बॉर्डर पर होने वाली रिट्रीट सेरेमनी के दौरान प्रतीकात्मक प्रदर्शन को सीमित करने का फैसला लिया गया है।

भारतीय गार्ड कमांडर और पाकिस्तान के समकक्ष गार्ड कमांडर के बीच होने वाला प्रतीकात्मक हैंडशेक स्थगित सेरेमनी के दौरान बंद रहेंगे गेट

भारत छोडक़र जाने लगे पाकिस्तानी, भारतीयों की भी वापसी

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोडऩे का आदेश जारी किया है। ऐसे में गुरुवार को कई पाकिस्तानी नागरिक अटारी बॉर्डर पर अपने देश की तरफ जाते हुए दिखाई दिए। वहीं कई भारतीय भी बढ़ते तनाव के बीच अपने देश की तरफ लौट आए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button