आतंकवाद को फैला रहा धूर्त देश है पाकिस्तान, पहलगाम हमले पर संयुक्त राष्ट्र में भारत ने बुरी तरह धोया पाक

नई दिल्ली
संयुक्त राष्ट्र में भारत ने पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई। भारत ने पाकिस्तान पर सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देने और क्षेत्र में अशांति फैलाने का आरोप लगाया। भारत ने यह कार्रवाई पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद की। इस हमले में 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक की मौत हुई है। यह 2019 के पुलवामा हमले के बाद कश्मीर में सबसे बड़ा हमला था। भारत ने यूएन में पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के कबूलनामे को भी याद दिलाया, जिसमें उन्होंने आतंकवादी समूहों को समर्थन देने की बात कही थी। भारत ने पाकिस्तान को एक ‘धूर्त राष्ट्र’ बताया, जो आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। न्यूयॉर्क में आतंकवाद पीडि़त संघ नेटवर्क के लांच पर भारत की डिप्टी परमानेंट रिप्रेजेंटेटिव एबेंसडर योजना पटेल ने आतंकवाद की जमकर निंदा की। उन्होंने बिना पाकिस्तान का नाम लिए, उसके प्रतिनिधिमंडल को झूठे आरोप लगाने के लिए फटकार लगाई।








