आज समाचार

बिजली बोर्ड के निजीकरण का विरोध, कर्मचारियों ने गेट रैली निकालकर जमकर किया प्रदर्शन, जल्द मांगी राहत

दसूहा

ज्वाइंट फोरम के आह्वान पर शहरी सब-डिवीजन दसूहा व ग्रामीण सब-डिवीजन दसूहा द्वारा संयुक्त रूप से बिजली निगम की मैनेजमेंट द्वारा केंद्र व पंजाब सरकार के सहयोग से बिजली निगम को निजीकरण के रास्ते पर ले जाने के विरोध में गेट रैली तथा अर्थी फूंक प्रदर्शन किया गया । इस अवसर पर खरड़ व लालड़ू डिवीजन के अधीन क्षेत्रों के रेगुलर मेंटेनेंस व फीडर प्रबंधन को प्राइवेट हाथों में आउटसोर्स करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसकी समस्त ज्वाइंट फोरम द्वारा निंदा की गई। पंजाब सरकार व मैनेजमेंट को चेतावनी दी गई कि यदि बिजली निगम में निजीकरण को न रोका गया तो समस्त बिजली कर्मचारियों द्वारा तीखा संघर्ष किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी पंजाब सरकार व बिजली बोर्ड की मैनेजमेंट की होगी।

इस अवसर पर प्रांतीय उपाध्यक्ष रामशरन पराशर पेंशनर वेलफेयर फेडरेशन पंजाब व रजिंदर सिंह सर्कल प्रेस सचिव विशेष रूप से उपस्थित हुए। मंच से निजीकरण को रोकने तथा 259 सहायक लाइनमैन की भर्ती में 181 हरियाणा राज्य से भर्ती करने का विरोध जताया गया तथा मांग की गई कि भर्ती पंजाब राज्य से ही की जाए तथा चेतावनी दी गई कि पंजाब सरकार को इसके बुरे परिणाम भुगतने होंगे। इस अवसर पर धनवंत सिंह मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह, हरदीप सिंह, गुरनाम सिंह, मनदीप सिंह, राकेश कुमार, गुरप्रीत सिंह, सुरिंदर सिंह, जुगल किशोर, सुखा सिंह, अनिल कुमार आरए, नरिंदर सिंह, पवनदीप सिंह दविंदर खोसला, जसकरण सिंह मोहन लाल आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button