आज समाचार

अवैध हथियार के साथ तीन युवक गिरफ्तार, सात दिन के रिमांड पर भेंजे आरोपी

आज सेक्टर-14 स्थित एसीपी क्राइम ऑफिस में एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि कार में अवैध हथियारों के साथ मौजूद तीन युवकों को काबू करने के मामले की विस्तृत जानकारी सांझा की। 27 अप्रैल को गुप्त सूत्रों से सूचना मिली थी कि सुखोमाजरी बाईपास के पास एक कार में मौजूद तीन युवक अवैध हथियारों के साथ किसी शख्स को मारने कि प्लानिंग कर रहे थे। सूचना के अनुसार तीनों युवक लोकेशन प्राप्त करने उपरांत उस शख्स को मारकर जल्द से वहां भागने की फिराक में थे। सूचना मिलने के तुरंत बाद पुलिस ने रेडिंग पार्टी तैयार की व बुलेट प्रूफ जैकेट के साथ रवाना हुई। पुलिस को सूखोमाजरी बाइपास की तरफ करीब 70 मीटर की दूरी पर गाड़ी दिखाई दी, जिसमे तीनों युवकों के होने की सूचना थी। पुलिस ने योजना के तहत आरोपियो की कार को बीच मे लेते हुए एक गाड़ी आगे और एक गाड़ी पीछे लगा दी और उनको घेर लिया। इस बीच एएसआई प्रदीप ने ड्राईवर सीट पर बैठे युवक को, एएसआई परविंद्र सिंह ने गाड़ी मे अगली कडक्टर सीट पर बैठे युवक को व मुख्य सिपाही जसविंद्र सिंह ने गाड़ी में पिछली सीट पर बैठे लडक़े को काबू कर लिया।

युवकों की पहचान मनदीप गांव बतौड पंचकूला, अमनदीप निवासी गांव खेडा वाली जिला पंचकूला, विक्की निवासी भुना जिला फतेहाबाद के रूप मे हुई है। तलाशी लेने पर पुलिस ने आरोपी मनदीप से एक देशी पिस्टल व चार जिंदा रौंद, अमनदीप की तलाशी लेने पर एक देशी पिस्टल व तीन जिंदा रौंद व विक्की की तलाशी लेने पर एक देशी कट्टा व एक जिंदा रौंद बरामद हुआ। पूछताछ करने पर आरोपी कोई लाईसेंस आदि पेश नहीं कर सके। एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार ने बताया कि तीनों युवक जर्मनी में बैठे हरसिमरन सिंह निवासी नबीपुर अंबाला के कहने पर घटना को अंजाम देने आए थे। सीमू पंचकूला में रहने वाले किसी युवक की फोटो व लोकेशन भेजने वाला था। लेकिन पुलिस की मुस्तैदी से घटना को अंजाम नहीं दिया जा सका। मामला पुरानी रंजीश का लग रहा है। कुछ महीने पहले रायपुररानी में गोल्डी नामक युवक पर हुए हमले में भी हरसिमरण उर्फ सीमू का नाम बताया जा रहा है । तीनों के खिलाफ थाना पिंजौर मे आम्र्स एक्ट की धारा 25,1,। के तहत मामला दर्ज किया है। आज तीनों को कोर्ट में पेश कर 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। पुलिस मामले की सभी पहलुओ से तफ्तीश कर रही है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button