आज समाचार

मुस्लिमों और कश्मीरियों को टारगेट न करें, हमें शांति चाहिए, विनय नरवाल की पत्नी की अपील

 नई दिल्ली

पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए नेवी के लेफ्टिनेंट जनरल विनय नरवाल की पत्नी हिमांशी ने सभी से शांति की अपील की है। उन्होंने गुरुवार को लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की जयंती पर कहा कि हमें मुस्लिमों और कश्मीरियों को टारगेट नहीं करना चाहिए। हम शांति चाहते हैं, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि इस हमले में शामिल लोगों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। हिमांशी ने कहा कि इस हमले में जो लोग शामिल हैं, इन्हें सख्त सजा दी जाए, लेकिन हमें मुस्लिमों और कश्मीरियों को टारगेट नहीं करना है। विनय की जयंती पर परिवार ने ब्लड डोनेशन कैंप का भी आयोजन किया था।

हिमांशी ने कहा कि मैं भी पति विनय नरवाल की ओर से दिखाए गए देशभक्ति के रास्ते पर आगे बढ़ूंगी। मुझे देश की सेवा करनी है। हिमांशी ने कहा कि देशवासियों को विनय नरवाल के लिए प्रार्थना करनी चाहिए। वह जहां भी हों, सुखी हों।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button