आज समाचार

खुल गए द्वार, चलो धाम केदार, 108 क्विंटल फूलों से सजे मंदिर में पीएम मोदी के नाम पर पहली पूजा

देहरादून-विश्व प्रसिद्ध ग्यारहवें ज्योर्तिलिंग केदारनाथ धाम के कपाट शुक्रवार को पूरे विधि- विधान के साथ खोल दिए गए। कपाट खुलते ही भक्तों ने मंदिर के अंदर जलती अखंड ज्योति के दर्शन किए। इसके बाद रुद्राभिषेक, शिवाष्टक, शिव तांडव स्तोत्र और केदाराष्टक के मंत्रों का जाप किया गया। मंदिर में सबसे पहले कर्नाटक के वीरशैव लिंगायत समुदाय के मुख्य रावल भीमशंकर पहुंचे। इसके बाद बाबा पर छह महीने पहले चढ़ाया गया भीष्म शृंगार हटाया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी कपाट खुलने के साक्षी बने। केदारनाथ धाम में सबसे पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम की संपन्न हुई। इस खास मौके पर मंदिर को 54 किस्म के 108 क्विंटल फूलों से सजाया गया था।

इसमें नेपाल, थाईलैंड और श्रीलंका जैसे विभिन्न देशों से लाए गए गुलाब और गेंदा के फूल शामिल थे। पहले दिन करीब 10 हजार लोग दर्शन के लिए पहुंचे। भीड़ मैनेज करने के लिए टोकन सिस्टम से दर्शन करवाए जा रहे हैं। भक्त अब अगले छह महीने तक बाबा केदारनाथ के दर्शन कर सकेंगे। जून से अगस्त के बीच मौसम ठीक रहा, तो इस बार 25 लाख से ज्यादा लोगों के केदारनाथ धाम पहुंचने का अनुमान है। 30 अप्रैल (अक्षय तृतीया) से चारधाम यात्रा शुरू हो चुकी है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुल गए हैं। बद्रीनाथ धाम के कपाट चार मई को खोले जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button