आज समाचार

एक दिन में सोना 1606 रुपए महंगा

सोने-चांदी के दाम में मंगलवार को भी बढ़ोतरी हुई। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1,606 रुपए बढक़र 96,888 पर पहुंचा गया। इससे पहले 10 ग्राम सोने की कीमत 95,282 रुपए थी। वहीं, एक किलो चांदी की कीमत 1,754 बढक़र 95,854 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी का भाव 94,100 प्रति किलो था। इससे पहले सोने ने 21 अप्रैल को 99,100 का और 28 मार्च को चांदी ने 1,00,934 का ऑल टाइम हाई बनाया था।

सोना इस साल यानी पहली जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 से 20,726 रुपए बढक़र 96,888 रुपए पर पहुंच गया। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 9,837 रुपए बढक़र 95,854 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था। अमरीका-चीन के बीच बढ़ते ट्रेड वॉर और मंदी की आशंकाओं के कारण इस साल के अंत तक 10 ग्राम सोने के दाम 1.10 लाख रुपए तक जा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button