पाक बॉर्डर पर हवाई अभ्यास करेगा भारत, आसमान में गरजेंगे राफेल; सुखोई और मिराज, नोटम जारी

भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ सटी दक्षिणी सीमा के पास सात और आठ मई को एक बड़े पैमाने पर वायु सैन्य अभ्यास के लिए ‘नोटिस टू एयरमेन’ (नोटम) जारी किया है। यह जानकारी मंगलवार को जियो-इंटेलिजेंस विशेषज्ञ डेमियन साइमन ने दी। हालांकि इस अभ्यास की विस्तृत जानकारी अभी सार्वजनिक नहीं की गई है, लेकिन नोटम के जरिए स्पष्ट संकेत मिलते हैं कि इस दौरान संबंधित क्षेत्र की हवाई सीमा को प्रतिबंधित किया जाएगा। यह भारत की वायुसेना द्वारा एक विशाल सैन्य ड्रिल की तैयारी को दर्शाता है। भारत-पाकस्तान सीमा पर रेगिस्तानी क्षेत्र और उससे सटे इलाकों में अभ्यास के दौरान राफेल, मिराज 2000 और सुखोई-30 सहित सभी फं्रटलाइन विमान भाग लेंगे।
प्रमुख बेड़े जमीनी हमले और हवा से हवा में युद्ध करने के लिए अभ्यास करेंगे। लड़ाकू विमानों द्वारा हवाई रक्षा अभ्यास भी आयोजित किए जाएंगे, क्योंकि वायुसेना में मिग-29 की भूमिका होती है। वहीं देश भर के 244 जिलों में भारत सरकार ने बुधवार को मॉक ड्रिल का ऐलान किया है। इस मॉक ड्रिल में लोगों को यह बताया जाएगा कि किसी हमले या विपरीत स्थिति में कैसे खुद को बचाया जाए।
डोभाल ने मोदी को दी सुरक्षा तैयारियों की जानकारी
नई दिल्ली। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने पाकिस्तान के साथ बढते तनाव के बीच मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें मौजूदा तैयारियों तथा स्थिति से अवगत कराया। श्री डोभाल की प्रधानमंत्री के साथ यह दूसरी बैठक करीब 40 मिनट तक चली।








