आज समाचार

अमृतसर में 10 किलो हेरोइन बरामद, दो गिरफ्तार

अमृतसर। पंजाब में काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने विदेशी तस्कर जस्सा द्वारा संचालित एक अंतरराष्ट्रीय नार्को-तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और उसके भारत स्थित दो गुर्गों को गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने गुरुवार को बताया कि आरोपियों की पहचान गुरपिंदर सिंह और साजन, दोनों निवासी अमृतसर के तौर पर हुई है। उनके पास से 10 किलोग्राम हेरोइन और एक लाख रुपए ड्रग मनी बरामद हुई है। गौरव यादव ने बताया कि जस्सा कई एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट मामलों में वांछित है, उसके खिलाफ एसएसओसी, अमृतसर में एक एफआईआर दर्ज है। आगे और पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए आगे की जांच चल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button