आज समाचार

सडक़ हादसे में एक की मौत, मोगा-फिरोजपुर रोड पर तेज रफ्तार गाड़ी से बाइक को टक्कर, एक घायल

मोगा

मोगा फिरोजपुर रोड पर गांव घलकलां के पास हाईवे पर तेज रफ्तार गाड़ी ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी । हादसे में बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई । जबकि मृतक के साले का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। पुलिस ने गाड़ी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना सदर के एएसआई गुरदेव सिंह ने बताया कि गांव घलकलां निवासी चरणजीत सिंह पुलिस को दिए बयान में कहा कि 6 मई को उसका पिता नक्षत्र सिंह वह मां का लडक़ा हरविंदर सिंह निवासी धर्म सिंह नगर मोगा मोटरसाइकिल पर सवार होकर मोगा से रात को गांव लौट रहे थे। मोगा फिरोजपुर रोड पर गांव घलकलां के पास हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने उसके पिता के मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

हादसे में उसका पिता मामा का लडक़ा हरविंदर सिंह मोटरसाइकिल समेत सडक़ पर जा गिरे। जिससे उसके पिता के सिर पर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत होगी जबकि हरविंदर सिंह को मोगा की अस्पताल में दाखिल करवाया गया है मामले की जानकारी पुलिस को देने पर उसके बयान पर कार चालक हरमेश सिंह निवासी दौलतपुरा ऊंचा के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में केस दर्ज करने के बाद एपुलिस ने मृतक के शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button