खेल
वनडे वर्ल्ड कप 2027 जीतना रोहित शर्मा का लक्ष्य

नई दिल्ली
टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर क्रिकेट जगत को हैरान करने वाले रोहित शर्मा के बचपन के कोच दिनेश लाड ने कहा कि इस स्टार बल्लेबाज का लक्ष्य 2027 में एकदिवसीय विश्व विश्व कप जीतना है। भारत ने पिछले साल रोहित की कप्तानी में ट्वेंटी-20 विश्व कप और इस साल के शुरू में चैंपियंस ट्रॉफी एक दिवसीय टूर्नामेंट जीता था। भारत ने 2011 के बाद वनडे विश्व कप नहीं जीता है और देश के सबसे सफल कप्तानों में से एक रोहित यह ट्रॉफी भी अपने नाम पर दर्ज करना चाहेंगे। लाड ने कहा, रोहित का लक्ष्य 2027 वनडे विश्व कप जीतना और फिर संन्यास लेना है।
लाड ने कहा, उनका लक्ष्य विश्व टेस्ट चैंपियनशिप था, लेकिन दुर्भाग्य से हम क्वॉलिफाई नहीं कर सके। अब 2027 में विश्व कप है। मैं भी चाहता हूं कि वह 2027 में विश्व कप जीते और फिर संन्यास लें।









