आज समाचार

India Pakistan War: जम्मू-कश्मीर में सभी शिक्षण संस्थान दो दिन के लिए बंद

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने एहतियात के तौर पर 9 और 10 मई को सभी शैक्षणिक संस्थानों-स्कूलों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को बंद रखने का निर्णय लिया है। यह फैसला मौजूदा हालात और सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, ताकि विद्यार्थियों और स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। यह फैसला तब सामने आया, जब रक्षा मंत्रालय ने कहा कि भारत ने बृहस्पतिवार रात जम्मू, पठानकोट और उधमपुर स्थित सैन्य स्टेशनों सहित विभिन्न प्रमुख भारतीय प्रतिष्ठानों पर ड्रोन और मिसाइल से हमला करने की पाकिस्तान की कोशिशों को विफल कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button