आज समाचार

बढ़ाई गई बोकारो स्टील प्लांट की सुरक्षा

बोकारो। भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) की इकाई बोकारो स्टील प्लांट की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बोकारो स्टील प्लांट के संचार प्रमुख मणिकांत धान ने शुक्रवार को यहां बताया कि प्लांट तथा उससे संबंधित कार्यालय में प्रवेश वैध गेट पास तथा उचित पहचान के बिना संभव नहीं है।

विभाग के सभी मुख्य महाप्रबंधक (सीजीएम) तथा कार्यालय प्रमुख को हिदायत दी गई है। श्री धान ने बताया कि आंतरिक सुरक्षा को लेकर गुरूवार की रात से केंद्र सरकार ने झारखंड के बोकारो में स्थापित बोकारो स्टील प्लांट में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के द्वारा प्लांट के सुरक्षा बढ़ाने का निर्देश दिया है। इस निर्देश पर प्लांट का सुरक्षा डबल लेयर कर दी गयी है। बोकारो स्टील प्लांट सुरक्षा को लेकर अत्यंत ही संवेदनशील इकाई के श्रेणी में आता है। प्लांट के मुख्य गेट से लेकर विभिन्न कार्यालयों की सुरक्षा-व्यवस्था की जिम्मेदारी पूरी तरह सीआईएसएफ के जिम्मे है, जो अब और सख्त कर दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button