आज समाचार

नील गर्ग का तीखा हमला: पंजाब के जल संकट पर चुप्पी क्यों साधे बैठे हैं प्रताप बाजवा?

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता नील गर्ग ने पंजाब के जल अधिकारों के खिलाफ बीबीएमबी की असंवैधानिक कार्रवाई के मुद्दे पर विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा की चुप्पी की आलोचना की है। गर्ग ने बाजवा से सवाल किया कि, “आप पंजाब के साथ हैं, या भाजपा के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है?”

गर्ग ने बाजवा और कांग्रेस पर अपने राजनीतिक लाभ के लिए पंजाब के हितों के साथ समझौता करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘‘बाजवा जैसे नेताओं ने पंजाब के लोगों के साथ विश्वासघात किया है। वहीं पंजाब सपूत मुख्यमंत्री भगवंत मान पंजाब के पानी और भविष्य की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रहे हैं।’’

पंजाब के खिलाफ कांग्रेस के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए गर्ग ने कहा, ” पानी जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर भी बाजवा ओछी राजनीति कर रहे हैं, जिससे पंजाब के प्रति उनकी निष्ठाहीनता उजागर होती है।” उन्होंने सभी विपक्षी पार्टियों से राजनीतिक एजेंडे से उपर उठकर पंजाब के हितों को प्राथमिकता देने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button