आज समाचार

बिना क्लच दबाए बदलेंगे गियर, Honda ने ई-क्लच के साथ लांच की यह धांसू बाइक

नई दिल्ली। प्रीमियम मोटरसाइक्लिंग के क्षेत्र को नए आयाम देते हुए होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया (HMSI) ने एडवांस्ड ई-क्लच टेक्नोलॉजी से लैस मिडल-वेट 650CC मोटरसाइकिल 2025 CB650R और CBR650R को लांच किया है। कंपनी ने कहा कि बिग विंग डीलरशिप पर बुकिंग शुरू हो चुकी है और मई 2025 के अंतिम सप्ताह से डिलीवरी की योजना है। CB650R की दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत 9.60 लाख रुपए और CBR650R की कीमत 10.40 लाख रुपए है।

कंपनी के विक्रय एवं विपणन निदेशक योगेश माथुर ने कहा “ हम इंडियन राइडर्स के लिए नई CB650R और CBR650R को लेकर बहुत उत्साहित हैं, अब ये क्रांतिकारी ई-क्लच टेक्नोलॉजी के साथ पेश की गई हैं। इनके स्टैंडर्ड संस्करणों को पहले ही शानदार रिस्पॉन्स मिला था, और ई-क्लच एडिशन से ये एक्सपीरियंस और भी एडवांस होगा। ये मोटरसाइकिल्स परफॉर्मेंस, ईज़ और इनोवेशन का परफेक्ट बैलेंस ऑफर करती हैं।”

बता दें कि ई-क्लच टेक्नोलॉजी बेहद ही यूनिक तकनीक है। इसमें ऑटोमेटेड क्लच सिस्टम का इस्तेमाल किया गया है। ये बाइक को कल्च-लेस गियर सिफ्टिंग की सुविधा देती है। हालांकि होंडा ने अपनी इस टेक्नोलॉजी में क्लच को शामिल किया है लेकिन वह बस दिखाने के लिए दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button