आज समाचार

रूस पहले पूर्ण युद्धविराम लागू करे, पुतिन के प्रस्ताव पर यूके्रन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का जवाब, शांति का एक ही रास्ता

यूके्रनी राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की ने रविवार को रूस की ओर से सीधी शांति वार्ता की पेशकश का स्वागत किया। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि यह एक सकारात्मक संकेत है कि रूस ने अंतत: युद्ध को समाप्त करने पर विचार करना शुरू कर दिया है और किसी भी युद्ध को सही मायने में समाप्त करने का पहला कदम युद्ध विराम है। जेलेंस्की ने कहा कि अगर पुतिन सच में युद्ध समाप्त करना चाहते हैं, तो उन्हें एक दिन के लिए भी हत्या जारी नहीं रखनी चाहिए। हम उम्मीद करते हैं कि रूस 12 मई से पूर्ण, स्थायी और विश्वसनीय युद्धविराम की पुष्टि करेगा।

पूरी दुनिया लंबे समय से इसका इंतजार कर रही है। इस बीच, रूस ने रविवार सुबह यूके्रन पर बड़े पैमान पर ड्रोन हमले फिर शुरू कर दिए, क्योंकि उसकी ओर से घोषित 3-4 दिन का विराम समाप्त हो गया। यूके्रन की वायु सेना ने बताया कि रूस ने छह अलग-अलग दिशाओं से 108 हमलावर ड्रोन और कुछ नकली (सिम्युलेटर) ड्रोन लॉन्च किए। इनमें से 60 ड्रोन मार गिराए गए और 41 नकली ड्रोन यूके्रन की जवाबी कार्रवाई के कारण अपने लक्ष्य तक नहीं पहुंच सके। यूके्रनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अपना प्रस्ताव दोहराया कि सोमवार से बिना शर्त 30 दिनों का युद्धविराम शुरू किया जाए। उन्होंने कहा रूस 12 मई से एक पूर्ण, स्थायी और विश्वसनीय युद्धविराम की पुष्टि करे तो यूके्रन शांति वार्ता के लिए तैयार है।

15 मई को इस्तांबुल में हो सकती है वार्ता

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रविवार को यूके्रन के साथ सीधी बातचीत का प्रस्ताव रखा है। पुतिन ने कहा कि 15 मई को इस्तांबुल में यूके्रन के साथ बात कर सकते हंै। यह प्रस्ताव कीव और यूरोपीय नेताओं के 12 मई से बिना शर्त 30 दिन के सीजफायर के ऐलान करने के कुछ घंटों बाद आया है। हालांकि, पुतिन ने यूके्रन के साथ सीजफायर पर सहमत होने के अल्टीमेटम को अस्वीकार कर दिया है। यूके्रन, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी और पोलैंड के नेताओं ने कीव में रूस को धमकी दी थी कि अगर वे सीजफायर पर हस्ताक्षर नहीं करते हैं, तो बाकी देश यूके्रन को सैन्य समर्थन देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button