सीबीएसई में छाए डीएवी स्कूल के मेधावी, गुरदासपुर में दसवींं-जमा दो परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन

सीबीएसई बोर्ड की दसवीं और 12वीं की परीक्षाओं में जिया लाल मित्तल विद्यालय के विद्यार्थियों ने बढिय़ा प्रदर्शन किया जिसमें बारहवीं आट्र्स में हरशलीन कौर ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में पहला, पलविंद्र कौर ने 85 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा, प्रह्लाद बब्बर ने 83.8 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। जिसमें कॉमर्स स्ट्रीम में तनीषा ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में पहला, कृष्णा ने 92.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा, अर्शदीप ने 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया ।
आस्तिक ने 91प्रतिशत, सात्विक ने 90.8 प्रतिशत, मानव ने 90.6 प्रतिशत और दांशी ने 90.2प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विद्यालय की दोनो कक्षाओं का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन श्री बाल कृष्ण मित्तल मैनेजर डा. नीरा शर्मा और विद्यालय के प्रिंसीपल राजीव भारती जी ने सफलता प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और अध्यापकों को बधाई दी और साथ ही उन्हें भविष्य में इसी तरह मेहनत करते हुए सफलता प्राप्त करने का आशीर्वाद दिया।








