मोगा में शराब पीने से रोकने पर पत्नी को मार दी गोली

शराबी पति ने मंगलवार की सुबह लगभग 10:30 बजे पत्नी की छाती में 12 बोर बंदूक से गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद घर के ऊपर छत पर चला गया। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी पति को गिरफ्तार कर उसके पास से वारदात में इस्तेमाल की 12 बोर बंदूक को कब्जे में ले लिया। इससे पहले सोमवार की रात को शराबी पति का पत्नी के साथ झगड़ा हुआ जिसके बाद गुस्से पति ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर गोलियां डालकर लोड की तो पत्नी खतरे भांपते हुए । छत से नीचे आई और रसोई में खुद को बंद करके पुलिस को बुलाया। पीसीआर पुलिस आई और समझा कर लौट गई। पुलिस के जाने के बाद पति ने पत्नी के साथ फिर झगड़ा किया पति से दुखी होकर पत्नी पड़ोसियों की जाकर रात रुकी और मंगलवार सुबह घर आई थी।
रात को पुलिस आई लेकिन चरनामत सिंह का असला कब्जे में नहीं लिया। जिसके चलते मंगलवार की सुबह उसने पहले शराब पी शराब पीने के बाद उसने गुस्से में आकर पत्नी को गोली मार दी। महिला का कहना है कि उसका नंदोई शादी के बाद से ही गुस्सैल स्वभाव का था जिसके चलते वह आए दिन मनदीप कौर के साथ लड़ाई झगड़ा करता रहता था।








