आज समाचार

मोहाली के लोगों का स्वास्थ्य खतरे में, सेक्टर-92 में खुले में फैंकी जा रही सीवरेज की गंदगी

टीडीआई सेक्टर-92ए मोहाली के निवासियों के लिए जीवन कठिन और नरकीय होता जा रहा है। क्षेत्र में बिना किसी ट्रीटमेंट प्लांट के सीवरेज को खुले गड्ढों में डाला जा रहा हैए जिससे सीवरेज की निकासी नहीं हो पा रही हैए इस पानी से भयंकर बदबू आ रही है तथा बड़ी संख्या में मच्छर पैदा हो रहे हैंए जिससे विभिन्न बीमारियों का गंभीर खतरा बना हुआ है। उप महापौर कुलजीत सिंह बेदी ने स्थानीय टीडीआई एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ मिलकर स्थिति का आकलन किया और इसे दयनीय और मानवता का अपमान करार दिया। उन्होंने कहा कि कंपनी द्वारा बरती गई लापरवाही अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने गमाडा और प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अधिकारियों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि बिना ट्रीटमेंट प्लांट के नक्शे पास कर दिए गए, लोग महंगे प्लॉट खरीदकर यहां बस गए हैं, लेकिन उनके लिए न तो जलनिकासी है और न ही कोई सुविधा। उन्होंने कहा कि ऐसी घोर लापरवाही के लिए जिम्मेदार कंपनी प्रबंधकों और गमाडा तथा प्रदूषण नियंत्रण विभाग के अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

कुलजीत सिंह बेदी ने कहा कि मौके पर स्थिति यह है कि टैंकरों के माध्यम से नालियों से गंदा पानी पंप करके खुले गड्ढों में छोड़ा जा रहा है। चप्पड़चिड़ी के आसपास रहने वाली आबादी के लिए असहनीय बदबू है और मच्छरों व जब गर्मियों में हवा चलती है तो बदबू के कारण लोग खिड़कियां भी नहीं खोल सकते हैं, बिजली गुल होने की स्थिति में लोगों को अपने घरों में घुटन हो जाती है। कुलजीत सिंह बेदी ने गमाडा और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को तुरंत मौके का निरीक्षण करने और सीवरेज के पानी के नमूने लेने की चेतावनी दी। कंपनी की खाली पड़ी जमीन पर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किया जाना चाहिए। यदि कार्रवाई नहीं की गई तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर एसोसिएशन के पदाधिकारी अध्यक्ष प्रीतम ठाकुर, महासचिव धर्मेंद्र मल्होत्रा, कोषाध्यक्ष संजय कुमार तथा सदस्य हरलीन सिंह सेठी, मिस मनचंदा, सुनील शर्मा आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button